Malda news : राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्थापना के 138वां दिवस मनाया

live aap news : मालदा राष्ट्रीय कांग्रेस ने 138वां स्थापना दिवस 26 दिसंबर को मालदा जिले के साथ-साथ पूरे देश और राज्य में मनाया गया। मालदा जिला राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंगलवार सुबह मालदा के बीएस रोड क्षेत्र में स्थित हयात भवन जिला कार्यालय में पहले राष्ट्रीय ध्वज और फिर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया तदुपरांत अपने नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर दक्षिण मालदा सांसद अबू हाशेम खान चौधरी ने झंडा फहराया। उनके साथ पूर्व विधायक मोत्ताकिन आलम, जिला कांग्रेस महासचिव काली साधन राय और अन्य कांग्रेस नेता भी थे। स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटा गया और लोगों के बीच बांटा गया।