Saturday , 10 July 2021 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

ये दोस्ती, हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर..प्रशांत किशोर के साथ ममता की ३ घंटे तक बैठक

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
July 10, 2021 3:05 pm

कोलकाता: ममता बनर्जी ने शुक्रवार शाम को प्रशांत किशोर के साथ ३ घंटे तक बैठक की, अगले हफ्ते जिले के स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए जा सकते हैं और इसी को लेकर दोनों के बीच लंबी बैठक चली.
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव के बाद ‘एक नेता एक पद’ की नीति शुरू की है. जिले के स्तर पर बदलाव के पहले ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर की बैठक काफी अहम मानी जा रही है. पार्टी के लिए भविष्य में कैसे काम करना चाहिए, इसको लेकर भी ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच बातचीत हुई.
टीएमसी ने प्रशांत किशोर से क्यों मिलाया हाथ ?
गौरतलब है कि 2019 में हुए लोक सभा चुनाव में पहली बार पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 18 सीटें जीत कर बीजेपी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया था. इसके बाद से ही प्रशांत किशोर की संस्था के साथ टीएमसी ने बातचीत शुरू की. फिर अभिषेक बनर्जी के साथ प्रशांत किशोर की रणनीति पर चर्चा शुरू हुई.
प्रशांत किशोर की रणनीति हुई सफल
हालांकि शुरुआत में टीएमसी के कुछ नेता प्रशांत किशोर की IPAC संस्था का विरोध कर रहे थे, लेकिन अभिषेक बनर्जी, प्रशांत किशोर के पक्ष में थे. चुनावी रणनीति के हिस्से के तौर पर कई योजनाओं की शुरुआत की गई. इसमें ‘बंगाल उसकी बेटी को चाहती है’, ‘बंगाल का गर्व ममता’, ‘दीदी को बोलो’ अहम हैं, जिसके चलते TMC को बढ़त भी मिली. उसके साथ-साथ सचिवालय नबन्ना की ओर से ‘दुआरे सरकार’ ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया.
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में अमित शाह के 200 सीटों को जीतने के दावे को झुठलाते हुए प्रशांत किशोर ने चैलेंज दिया था कि बीजेपी 100 सीटें भी नहीं जीत पाएगी और ऐसा हुआ भी. बीजेपी को 77 सीटें जीत कर ही संतुष्ट होना पड़ा और 200 से ज्यादा सीटें जीत कर ममता बनर्जी ने हैट्रिक लगा दी.
जान लें कि टीएमसी ने प्रशांत किशोर की संस्था IPAC के साथ साल 2026 तक एग्रीमेंट बढ़ा दिया है. प्रशांत किशोर ने चुनाव के बाद अपने पद से हट जाने का दावा तो किया था, मगर अब ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी उनका साथ नहीं छोड़ेंगी.-zee tv

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত

কড়া লকডাউনের সিদ্ধান্ত রায়গঞ্জেও

ইপিএফ অ্যাকাউন্টে কত টাকা জমেছে তা কী ভাবে জানবেন আপনার মোবাইল থেকে ?

বিশ্ব সঙ্গীত দিবস উপলক্ষে মালদহ শিল্পী সংসদের করোনার বিরুদ্বে সচেতনতার প্রচার।

রাশিফল — 23 January

কেন্দ্রীয় সরকার অপরিশোধিত তেলের আমদানি কমাতে সব রকমের প্রচেষ্টা চালাচ্ছে, পেট্রোলিয়াম ও প্রাকৃতিক গ্যাস প্রতিমন্ত্রী

মালদহের ইংরেজ বাজার পুরসভার 21 নম্বর ওয়ার্ডের বুথের সামনে জটলা সরাতে বিশাল পুলিশবাহিনী, দেখুন ভিডিও

রাষ্ট্রীয় স্বয়ংসেবক সঙ্ঘের পক্ষ থেকে বৃহস্পতিবার শিবাজী মহারাজের রাজ্যাভিষেক পালনা করা হবে।

অ্যান্টোনিও ব্যান্ডেরাস ও পেনেলোপে ক্রুজের অপেক্ষার অবসান…

বাড়িতেই বানিয়ে ফেলুন  তাল ক্ষীর , একবার যে খাবে আপনাকে মনে রাখবে

Malda News:বর্তমান প্রজন্মকে শাস্ত্রীয় নৃত্যে আগ্রহী করে তুলতে মালদহে কর্মশালা