Friday , 28 January 2022 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

UTS काउंटर और PRS काउंटर को मर्ज करने के विरोध में  मंडल रेल प्रबन्धक को एक ज्ञापन सौंपा

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
January 28, 2022 7:14 pm

खोरीबाड़ी। कोरोना काल के बाद एक तरफ रेलवे जहां पटरियों पर लौट रहा है वही सिलीगुड़ी आलुआबाड़ी रेलखंड अन्तर्गत ठाकुरगंज स्टेशन की रेल सुविधाओं में लगातार कटौती हो रही है। ठाकुरगंज स्टेशन पर युटीएस काउंटर और पीआरएस काउंटर को मर्ज कर दिया गया है। स्टाफ की कमी के नाम पर इन दोनों काउंटर को मर्ज किये जाने के बाद लम्बी दुरी की ट्रेनों में आरक्षण के इक्षुक लोगो की परेशानी बढ़ गई है।  पूर्व में दोनों काउंटर अलग अलग रहने से लोगो को कोई भी टिकट आसानी से मिल जाती थी । लेकिन अब लोकल ट्रेनों के समय आरक्षित टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाती है जिससे एक टिकट के लिए लोगो को लंबा इन्तजार करना पड़ता है। युटीएस काउंटर और पीआरएस काउंटर को मर्ज करने के विरोध में ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने मंडल रेल प्रबन्धक को एक ज्ञापन सौंपा । उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए रेल यात्री समिति ठाकुरगंज के अध्यक्ष बच्छराज नखत ने बताया ठाकुरगंज स्टेशन पर वर्षो से  पीआरएस संचालित है।  जिससे यात्री लम्बी दुरी की ट्रेनों का टिकट आसानी से कटवा कर अपने गंतव्य की यात्रा करते थे।  हालांकि यह पीआरएस काउंटर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही सिफ्ट में संचालित होता था।  ठाकुरगंज से प्रतिमाह लाखों की आय के कारण लोगो की मांग थी की पीआरएस का समय बढ़ा कर दो सिफ्ट में किया जाए लेकिन दो सिफ्ट तो दूर की बात अब पीआरएस को यूटीएस काउंटर में मर्ज कर दिया गया है।  जिसके बाद लोकल ट्रेनों के समय पीआरएस से टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाती है और इससे सबसे ज्यादा परेशानी तत्काल टिकटों के इक्षुक लोगों को हो रही है। वहीं इस मामले में ठाकुरगंज रेल यात्री समिति के संयोजक सिकंदर पटेल ने बताया की युटीएस काउंटर और पीआरएस काउंटर को मर्ज करने के कारण आम यात्रियों को काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की टिकट की उपलब्धता यदि सुगमता से नहीं होगी तो रेलवे कैसे फायदे में रहेगा। वही प्रतिनिधिमंडल में शामिल अरुण सिंह अमित कुमार सिन्हा अनिल महाराज मनमोहन साह आदि ने तुरंत युटीएस काउंटर और पीआरएस काउंटर को अलग अलग करने की मांग की।

 

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত

বহরমপুরের কাঁচা সবজির বাজারে টাস্ক ফোর্সের অভিযান

সু-স্বাস্থ্য ধরে রাখতে মাছের তেল নিয়মিত খান

বৃহস্পতিবার রাজ্যে করোনা আক্রান্তের ২,১২৮ জন, যা গত কয়েক মাসের তুলনায় অনেকটাই বেশি।।

বৃহস্পতিবার রাজ্যে করোনা আক্রান্তের ২,১২৮ জন, যা গত কয়েক মাসের তুলনায় অনেকটাই বেশি।।

‘পানপাতা’ শরীরের মহৌষধ

দুই মাথার প্রাণী – দুটো মুখ দিয়ে দিব্যি খেয়ে চলেছে

সিপিএমের শ্রমিক সংগঠন সিটুর ৫০বর্ষপূর্তি উপলক্ষ্যে মিছিল ও সমাবেশ

সবচেয়ে ভয়াবহ দাবানল, হাওয়াইয়ে মৃত ৯৩

পঞ্চায়েত নির্বাচনের প্রাক মুহূর্তে দুই সিপিএম প্রার্থীর তৃণমূলে যোগদান

মাধ্যমিক পরীক্ষা ২০২৫ এর ফল প্রকাশিত হচ্ছে কবে? জানতে পড়ুন

Malda news:এক দিনের বৃষ্টিতে গৃহহীন আড়াইশোটি পরিবার,গাছের নীচে আশ্রয় প্রশাসনিক উদাসীনতায় ক্ষোভ গ্রামবাসীদের