Thursday , 30 December 2021 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

सिलीगुड़ी रेलखंड के दोहरीकरण की मांग को लगातार अनसुना कर दिए जाने के कारण लगातार देरी से चल रही है ट्रेने

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
December 30, 2021 7:37 pm

खोरीबाड़ी। काफी अरसे से की जा रही अलुआबाड़ी रोड – सिलीगुड़ी रेलखंड के दोहरीकरण की मांग को लगातार अनसुना कर दिए जाने के कारण इस रेल खंड पर चलने वाली ट्रेने लगातार देरी से चल रही है, दोहरी लाइन की समस्या तो है ही क्रोसिंग लाइन की कमी भी इस रेल खंड के यात्रियों की परेशानी का एक बड़ा कारण है । ज्ञात हो की लगभग 76 किमी लम्बे इस रेल खंड पर 3 जोड़ी लम्बी दुरी की 2 जोड़ी इंटर सिटी और 3 जोड़ी ड़ेम्यु ट्रेन संचालित होती है । उल्लेखनीय है की इस रेल खंड पर अलुआबाड़ी, पोठिया, तैयबपुर, ठाकुरगंज, पिपरिथान, गलगलिया, अधिकारी, बतासी, नक्सलबाड़ी और बागडोगरा के अलावे सिलीगुड़ी स्टेशन अवस्थित है । इसमें ठाकुरगंज, अधिकारी, नक्सलबाड़ी और बागडोगरा ही क्रोसिंग स्टेशन है बाकी पोठिया, तैयबपुर, पिपरिथान, गलगलिया, बतासी स्टेशन पर सिंगल लाइन है । जिस कारण इन पांच स्टेशन पर गाडियों को क्रोसिंग नहीं करवाया जा सकता । वही पिछले कई दिनों से ये देखा जा रहा है की इस रेल खंड पर चल रही एक भी ट्रेन यदि थोड़ी सी भी लेट होती है तो बाकी ट्रेनों के परिचालन पर सीधा असर पड़ रहा है । सुबह के समय इस रेलखंड होकर गुजरने वाली सियालदाह – अलीपुरद्वार कंचनकन्या एक्सप्रेस यदि आधा घंटा भी लेट सिलीगुड़ी पहुँचती है तो वहा से सुबह 8 बजे खुलने वाली सिलीगुड़ी – बालुरघाट एक्सप्रेस लेट हो जाती है । आमतौर पर कंचनकन्या एक्सप्रेस आधा घंटा से ज्यादा ही लेट रहती है जिस कारण सिलीगुड़ी बालुरघाट एक्सप्रेस तो लेट होती ही है इसके कारण कटिहार सिलीगुड़ी इंटर सिटी एक्सप्रेस को भी लेट किया जाता है । उल्लेखनीय है की अलुआबाड़ी रोड – सिलीगुड़ी रेलखंड की दूरी लगभग 77 किलोमीटर है। पिछले कुछ वर्षो में इन रूटों पर ट्रेनों के साथ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लेकिन सिंगल रेलवे लाइन होने से ट्रेनें लेट रही हैं। दोहरीकरण होने से ट्रेनें समय सारिणी के मुताबिक चल सकेंगी। यात्रियों को ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में बेमियादी समय तक बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने की झंझट से निजात मिलेगी। दोहरी लाइन पड़ने के बाद अनुमानित ट्रेनों के आवागमन में लगभग एक घंटे समय की बचत होगी। उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए रेल यात्री समिति ठाकुरगंज के अध्यक्ष बच्छराज नखत ने बताया कि अलुआबाड़ी रोड – सिलीगुड़ी रेलखंड के रेल लाइन के दोहरीकरण नहीं होने के कारण अक्सर यात्री गाडिय़ां कई घंटे देरी से संचालित होती है। इसके अलावा माल परिवहन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। यात्री परिवहन की दृष्टि से भी अलुआबाड़ी रोड – सिलीगुड़ी रेलखंड महत्वपूर्ण रेल लाइन है, और तो और यह रूट देश के बाकी हिस्से को सीधे दार्जिलिंग जिले से जोड़ता है ।जिस पर कई पर्यटकों ट्रेनों के सञ्चालन की उम्मीद है ।ऐसी स्थिति में मंत्रालय को चाहिए कि इस रेल लाइन को शीघ्र दोहरी रेललाइन में परिवर्तित किया जाए।

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত

D.Dinajpur news:বালুরঘাট পঞ্চায়েত সমিতির এলাকার আবর্জনা সংগ্রহের জন্য ব্যাটারি চালিত গাড়ি প্রদান

মালদহে চা চক্রে বিজেপির রাজ্য সভাপতি দিলীপ ঘোষ।

বর্ধমানের এক বৃদ্ধের কাণ্ডে সবাই অবাক, কি সেই কান্ড জানতে পড়ুন!

अमृत महोत्सव के तहत शहीद सुरेश क्षेत्री के जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

রাজস্থানের বারমেরের রাণী ভাটিয়ানি মন্দিরে সামনে প্রচণ্ড ঝড়বৃষ্টিতে প্যান্ডেল ভেঙে মৃত ১৪ আহত শতাধিক।

Durand Cup Football:দীর্ঘ সাড়ে চার বছর পর কলকাতার ডার্বি লাল হলুদ

সরকারি দপ্তরে আগ্নেয়াস্ত্র হাতে সেলফি, বিতর্কে পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি তথা তৃণমূল জেলা সভানেত্রী।

सशस्त्र सीमा बल 19वी वाहिनी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

নদিয়ার চাপড়ার হৃদয়পুর সীমান্ত থেকে প্রায় ৬২ লক্ষ টাকার চোরাই সম্পত্তি উদ্ধার

সরকারী প্রকল্পের টাকা আত্মসাতে অভিযুক্ত রায়গঞ্জ ব্লকের তৃনমূলের প্রধান। পথ অবরোধে স্থানীয়রা