Monday , 13 December 2021 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एक ऐसी स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है जो रोलेबल डिस्प्ले के साथ आ सकती है.

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
December 13, 2021 12:26 am

दिल्ली. सैमसंग (Samsung) एक ऐसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो कई सालों से लोगों को कमाल के प्रोडक्ट्स देती आ रही है. समय के साथ सैमसंग भी नई तकनीकों को ट्राय कर रहा है. कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि सैमसंग एक नई डिस्प्ले तकनीक पर काम कर रहा है जिसे वो स्मार्टफोन्स के साथ-साथ टैबलेट्स और लैपटॉप्स में भी इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं. अब यह खबर आ रही है कि सैमसंग इस खास डिस्प्ले तकनीक को अपने स्मार्टवॉच में भी इस्तेमाल कर सकता है और उससे जुड़ा एक पेटेंट भी सामने आया है.

रोलेबल स्मार्टवॉच को लेकर फाइल हुआ पेटेंट

खबरों की मानें तो सैमसंग एक खास रोलेबल स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है. इस स्मार्टवॉच को लेकर एक नया पेटेंट फाइल किया गया है जिसके हिसाब सैमसंग एक ऐसी स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है जो एक रोलेबल डिस्प्ले और कैमरे के साथ आ सकती है. इस पेटेंट की जानकारी LetsGoDigital की तरफ से आई है. ये पेटेंट वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (WIPO) में इसी साल फाइल किया गया है.  

स्मार्टवॉच में मिलेंगे ये अनोखे फीचर्स

पेटेंट के हिसाब से यूजर्स डिवाइस के क्राउन को दबाकर या फिर टच-स्क्रीन के एक फंक्शन की मदद से स्मार्टवॉच के डिस्प्ले को बढ़ा पाएंगे. डिस्प्ले को बढ़ाने से स्क्रीन का बाहर वाला फ्रेम बढ़ाया जाएगा और इस तरह इस घड़ी की स्क्रीन 40% तक बढ़ाई जा सकती है. इस स्मार्टवॉच में एक कैमरा भी दिया जा सकता है और सबसे अच्छी बात यह है कि डिस्प्ले के बढ़ाने-घटाने से इसके कैमरे पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कैमरे से आप सेल्फी खींच सकते हैं और इस स्मार्टवॉच पर मूवी भी देख सकते हैं.

आपको बता दें कि फिलहाल सैमसंग ने सिर्फ एक पेटेंट फाइल किया है और इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि ऐसी स्मार्टवॉच बनेगी ही. कई बार ऐसा होता है कि कंपनियां कई सारे पेटेंट्स फाइल करते हैं लेकिन सब पर काम नहीं करते हैं.

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত

দুর্গাপুর নিউ টাউনশিপ থানায় এক বিশেষ অনুষ্ঠান

Malda news:মানিকচক থানায় বাম কংগ্রেসের ডেপুটেশন ঘিরে ধুন্দুমার পরিস্থিতি

দক্ষিন দিনাজপুরে সাংবাদিকদের সংবর্ধনা দিল রোটারি ক্লাব।

सोमवार से दुआरे भर्ती कर्मसुची का शुरुआत खोरीबाड़ी प्रखंड के चक्करमाड़ी में किया गया

পরকীয়া সম্পর্কের জেরে স্ত্রীকে খুনের চেষ্টার অভিযোগে গ্রেফতার স্টেশন মাস্টার

Malda news:স্বাধীনতা দিবস উপলক্ষে মেগা অংকন প্রতিযোগিতা ও কৃতি ছাত্র-ছাত্রীদের সংবর্ধনা ব্যবসায়ী সংগঠনের

Siliguri news:ট্রেন যাত্রীদের সুরক্ষার জন্য আরপিএফের উদ্যোগে জনজাগরণ অভিযান

দ্রুত নির্বাচন করা হোক শিলিগুড়ি মহকুমা পরিষদে, রাজ্য সরকারকে চিঠি পাঠালেন বিমান বসু

৭৫তম স্বাধীনতা দিবসে পশ্চিমবঙ্গের রাজ্যপাল ৭৫০০ বর্গফুটের জাতীয় পতাকা দেশকে উৎসর্গ করবেন।।

কুম্ভমেলা – ইতিহাসের পথ ধরে