Monday , 3 January 2022 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

रामधनजोत बीओपी के सुरक्षा कर्मियों ने अवैध रूप से नेपाल जाने के दौरान एक अमेरिकन नागरिक को लिया हिरासत में

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
January 3, 2022 7:51 pm

खोरीबाड़ी । एसएसबी 41वीं बटालियन के ई कंपनी रामधनजोत बीओपी के सुरक्षा कर्मियों ने अवैध रूप से नेपाल जाने के दौरान एक अमेरिकन नागरिक को हिरासत में लिया है । जबकि उक्त अमेरिकन नागरिक को नेपाल जाने में सहयोग करने के आरोप में एक भारतीय व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है । हिरासत में लिए गए विदेशी का नाम कुइकेल लचूमन (58) तथा भारतीय का नाम सरद राय (32) बताया गया । मिली जानकारी अनुसार एसएसबी सुरक्षा कर्मियों द्वारा सीमा पिलर संख्या 93/3 के पास नेपाल जाने की प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को रोककर चेकिंग के क्रम में परिचय पत्र मांगा गया । इस दौरान विदेशी ने यूएसए का पासपोर्ट व यूएसए का परिचय पत्र दिखाया । वहीं साथ में एक व्यक्ति ने भारतीय आधार कार्ड व वोटर कार्ड दिखाया । मद्देनजर अवैध रूप से नेपाल जाने के आरोप में कूइकेल लचूमन को हिरासत में लिया गया । साथ ही विदेशी को भारत से नेपाल जाने में सहयोग करने के आरोप में सरद राय को भी हिरासत में लिया गया । एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्यवाई पश्चात दोनों आरोपियों को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया । वहीं खोरीबाड़ी थाने में मामला दर्ज कर आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी न्यायालय में पेश किया गया ।

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত