Monday , 3 January 2022 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

मानवाधिकार आयोग की प्लेट लगा अवैध वसूली करते चार युवक गिरफ्तार

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
January 3, 2022 8:36 pm

Live aap news: मालदा हरिश्चंद्रपुर थाना अंतर्गत इस्लामपुर ग्राम पंचायत के खोपकाठी चिकन मोड़ इलाके में अर्धरात्रि में मानवाधिकार आयोग और पुलिस भेष में दोनों नकली बनकर माल लदी लॉरीयों से अवैध रूप से पैसे बसूली करते चार युवकों पर हिरासत में लिया गया।
पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार कई दिनों से चार युवक पुलिस पहचान के साथ मानवाधिकार आयोग की प्लेट लगा कर हर आने-जाने वाले मालवाहन से अवैध रूप से बसूली कर रहे थे।देर रात में सड़क पर इस तरह बसूली करते देख लोगों को संदेह हो गया फिर उन्होंने एक युवक का हाथ पकड़ लिया और अन्य तीन युवक भाग गए। जिसकी सूचना थाना को दी गई। खबर मिलते ही हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम की जानकारी हासिल कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के हवाले से मालूम हुआ है कि गिरफ्तार युवक की पहचान सुमित कुमार (29) के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवक बिहार राज्य के काठिया जिले के डेहरिया लक्षिटोला क्षेत्र में है। हरिश्चंद्रपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि लगभग हर दूसरे दिन की तरह ये चारों युवक पुलिस की पहचान के साथ इलाके में घुसने और अवैध रूप से रंगदारी वसूली करने करने की भनक लगी थी लेकिन पुख्ता खबर नहीं मिलने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से अवैध वसूली में लगे आज पकड़ में आ गए। बहुत जल्द पुलिस तीन फरारी युवकों को गिरफ्तार कर लेगी।
मालदा जिले का हरिश्चंद्रपुर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र है। चूंकि यह क्षेत्र बिहार की सीमा से लगा हुआ है। इसलिए आपराधिक गतिविधियां की शरणस्थली भी हैं। क्योंकि अपराधी आसानी से बिहार भाग जाते हैं। पूर्व में देखा गया है कि हरिश्चंद्रपुर में बदमाशों ने बिहार से आकर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है। हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हरिश्चंद्रपुर थाने की पुलिस काफी सक्रिय रही है।
राजेश कुमार जैन
संवाददाता: मालदा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত

টিউশন পড়তে গিয়ে বৃদ্ধের যৌন নিগ্রহের শিকার ৯ বছরের মেয়ের, পুরো ঘটনা জানলে চিন্তায় ঘুম উড়ে যাবে

Siliguri News : চুরি করতে এসে ঘরে রাখা মদ খেয়ে ফুর্তি চোরদের ! ভোরের দিকে পালালো কয়েক লক্ষ টাকা নিয়ে

পানীয় জলের দাবিতে বালতি, কলসি নিয়ে রাস্তায় বিক্ষোভে প্রমিলা বাহিনী।।

মহাসাগরে ভেঙে গুঁড়িয়ে গেল টাইটান! ৫ মৃতদেহের হদিশ কি আদৌ মিলবে?

স্যানিটাইজার তৈরীর প্রস্তুতি প্রক্রিয়া খতিয়ে দেখলেন মালদার জেলাশাসক

যাত্রা শুরু করল পুরী-হাওড়া বন্দে ভারত এক্সপ্রেস, ভার্চুয়ালি ট্রেনের উদ্বোধন করলেন প্রধানমন্ত্রী

রাশিফল — 12 May

সিউড়ি ১ ব্লকের আলুন্দ পঞ্চায়েত এলাকায় সাংসদ শতাব্দী রায়, অনুব্রত মণ্ডলকে নিয়ে যা বললেন?

শিশু বিক্রির চেস্টা!

ঝাড়খণ্ডে ট্রেন দুর্ঘটনা, মৃত মুর্শিদাবাদের ট্রেন চালক