Monday , 27 December 2021 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

बीआईटी कर्मियों ने दैनिक तलाशी के दौरान नेपाल से अवैध रूप में आए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
December 27, 2021 6:44 pm

खोरीबाड़ी। सशस्त्र सीमा बल 41वीं बटालियन अन्तर्गत भारत – नेपाल सीमा के पानीटंकी पोस्ट पर तैनात बीआईटी कर्मियों ने दैनिक तलाशी के दौरान नेपाल से अवैध रूप में आए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है । हिरासत में लिए व्यक्ति का नाम सेरिंग दोरजी (27) बताया गया । एसएसबी से मिली जानकारी अनुसार बीआईटी कर्मियों के द्वारा दैनिक तलाशी के दौरान नेपाल से आए एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ किया गया । इस दौरान बीआईटी कर्मियों द्वारा परिचय पत्र दिखाने को कहा गया । इस क्रम में जब उक्त व्यक्ति ने अपना आधार कार्ड दिखाया तो एसएसबी कर्मियों ने उसे अपनी राष्ट्रीयता साबित करने के लिए वोटर कार्ड या कोई अन्य भारतीय नागरिकता कार्ड दिखाने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने तब बताया कि वह एक तिब्बती शरणार्थी है जो भारत में बस गया है और उसने मोबाइल पर अपना शरणार्थी पहचान प्रमाण पत्र दिखाने की कोशिश की। उस समय एसएसबी कर्मियों ने मोबाइल में चीनी भाषा में कुछ तस्वीरें देखीं, जिससे संदेह पैदा हुआ। उसे अपनी मोबाइल गैलरी दिखाने के लिए कहा गया जिसमें उसकी तस्वीर के साथ एक चीनी पासपोर्ट मिला। साथ ही उसके सामान की जांच के दौरान चीन में बने सिगरेट के पैकेट मिले। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि यह चीनी पासपोर्ट पर उसका नाम और तस्वीर है। मद्देनजर उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया । हिरासत में लिए व्यक्ति के पास से रिपब्लिक भारत की परिचय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चाइनीज पासपोर्ट की जेरॉक्स कॉपी, पैन कार्ड, टूरिस्ट इंट्री वीसा नेपाल इमीग्रेशन, एसबीआई डेबिट कार्ड, नेपाल इन्वेस्टमेंट बैंक लिमिटेड डेबिट कार्ड, नबील बैंक डेबिट कार्ड, मोबाइल, चायना निर्मित सिगरेट, चार हजार भारतीय मुद्रा, पांच सौ यूएई दीर्हाम्स ( करेंसी ) तथा तीन सौ चालीस नेपाली मुद्रा जब्त किया गया । एसएसबी द्वारा अग्रिम कार्यवाई करते हुए जब्त किए सामानों के साथ हिरासत में लिए व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाना को सौंप दिया ।

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত

Siliguiry news:মাল বোঝাই চুরি যাওয়া ট্রাক উদ্ধার করল পুলিশ, গ্রেফতার এক

বাংলাদেশে শুরু হচ্ছে ঢাকা আন্তর্জাতিক চলচ্চিত্র উৎসব, দেখানো হবে ভারতের ৪ টি ছবি

ফের মৃত্যু দক্ষিণ কলকাতায় বছর আঠাশের তরুণী

দেশের প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদি কর্তৃক কেদারনাথ মন্দিরের উন্নয়নমূলক কাজের শুভ উদ্বোধন

Malda: মালদা বণিক সভার উদ্যোগে প্রশাসনের সহযোগিতায় খাদ্য সুরক্ষা ও পরিবেশ বান্ধব সমাজ সচেতনতা শিবির

পাহাড়ে ঘুরে আসুন অসাধারণ ‘গুরদুম’ গ্রাম

আনন্দময়ী কালীবাড়ির ৯৯ তম প্রতিষ্ঠা দিবস উপলক্ষে অনুষ্ঠিত হবে পুজো

বিজেপির ডাকা বন্ধের প্রভাব সকাল থেকেই লক্ষ্য করা গেল মালদা জেলায়

অমানবিকতার এক চূড়ান্ত নিদর্শন ,এক শিশুর গায়ে গরম ভাতের ফ্যান ছিটিয়ে দেওয়ার অভিযোগ প্রতিবেশীর বিরুদ্ধে।।

Gujarat news:রাজকোটে নবনির্মিত আন্তর্জাতিক বিমানবন্দর উদ্বোধন প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর