Wednesday , 23 June 2021 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच Nitish Kumar का दिल्ली दौरा, चिराग के आरोपों को नकारा

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
June 23, 2021 7:02 am

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के दिल्ली दौरे को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन नीतीश ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का विशेषाधिकार है. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली अपने निजी दौरे पर आए हैं. नीतीश ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) के आरोप से भी इनकार किया कि उनकी पार्टी में दो फाड़ के पीछे JDU का हाथ है.

चिराग के आरोपों को नकारा

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि कुछ लोग ‘प्रचार’ पाने के लिए JDU के खिलाफ बोलते रहते हैं. कुमार ने कहा, ‘मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता. यह उनका आतंरिक मामला है.’ बता दें चिराग पासवान लगातार एलजेपी में टूट के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होंने आज एक ओपन लेटर जारी कर अपना दर्द जाहिर किया है, इस पत्र में नीतीश के ऊपर जमकर भड़ास निकाली है.

चिराग के नीतीश पर आरोप

 

लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) में दो फाड़ होने के बाद पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने खुला पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर भड़ास निकाली है. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान (Ram vilas Paswan) ने कभी भी नीतीश कुमार से समझौता नहीं किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश ने रामविलास पासवान को अपमानित करने और राजनीतिक तौर पर समाप्त करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा.

चाचा को मंत्री बनाया तो…

चाचा पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलों के बारे में दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके चिराग ने जोर दिया कि अगर भाजपा पारस को एलजेपी उम्मीदवार के रूप में मंत्री पद की पेशकश करती है तो ऐसा निर्णय उन्हें स्वीकार्य नहीं होगा. चिराग पासवान के खिलाफ 5 सांसदों के गुट का नेतृत्व करने वाले पशुपति कुमार पारस को लोक सभा में एलजेपी नेता के रूप में मान्यता दी गई है. चिराग ने कहा कि पारस को निर्दलीय या किसी अन्य क्षमता में मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, लेकिन एलजेपी उम्मीदवार के रूप में प्रतिनिधित्व उन्हें स्वीकार्य नहीं होगा.

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কৃষি ও ফুল বাগান

আপনার জন্য নির্বাচিত

Purba Burdwan :আবারও প্রকাশ্য দিবালোকে পুলিশকে লক্ষ্য করে শুট আউট

এ এক যন্ত্রনা কাতর দুই বিবাহিত যুবক যুবতির কাহিনী

আসন্ন পৌর নির্বাচনের আগে পুরাতন মালদা পৌরসভার উদ্যোগে একগুচ্ছ প্রকল্পের আনুষ্ঠানিক উদ্বোধন

মমতার বকা খেয়ে ব্রাত্যর মুখ কালো হলো

প্রয়াত সিপি এম নেতা জীবন মৈত্রের চতুর্থ প্রয়াণ দিবস পালন দলের

কাটোয়া শহরের স্টেশন বাজার লাগোয়া দোকানে আগুন, এলাকায় উত্তেজনা

জাতীয় জল জীবন মিশনের প্রতিনিধি দল পশ্চিমবঙ্গ সফরে

একেই কি বলে অর্থের বিলাসিতা?

মালদহ জেলার অনুষ্ঠিত হয়ে গেল অন্যভাবে সক্ষম (প্রতিবন্ধী )ব্যক্তিদের কোভিদ টিকাকরণ কর্মসূচি।।

ISF এর লেখা দেয়াল মুছে দেওয়ার অভিযোগ তৃণমূলের বিরুদ্ধে,উত্তেজনা মথুরাপুরে