Sunday , 23 January 2022 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

इंग्लिशबाजार प्रखंड प्रशासन के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाया गया

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
January 23, 2022 7:28 pm

live aap news: मालदा पश्चिम बंगाल सरकार युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की125वीं जयंती मनाने के निर्देश पर जिला में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में इंग्लिशबाजार प्रखंड प्रशासन के नेतृत्व में माहदीपुर हाई स्कूल मैदान में नेता जी के जन्मदिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभाव फेरी निकाली गई। मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित से उद्घाटन किया गया। इंग्लिश बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी सौगत चौधरी, जिला परिषद सदस्य प्रतिभा सिंह, माहदीपुर ग्राम पंचायत प्रमुख कृष्णसुतार घोष, समाजसेवी चंदन घोष आदि उपस्थित थे।इसके अलावा देशनायक के जन्मदिन के अवसर पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही साथ नेताजी की जयंती के अवसर पर माहदीपुर हाई स्कूल के प्रांगण में नवनिर्मित रवीन्द्र नजरूल मंच का भी उद्घाटन किया गया।
इस संबंध में माहदीपुर ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा कि स्कूल के शिक्षक व छात्र व स्थानीय लोग मंच की लंबे समय से मांग कर रहे थे। आज मंच का औपचारिक उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किया गया।
वहीं बीडीओ सौगत चौधरी ने बताया कि नेताजी की जयंती के अवसर पर आज प्रखंड प्रशासन के नेतृत्व में माहदीपुर हाई स्कूल परिसर में सुभाष उत्सव का आयोजन किया गया है। इसके अलावा प्रखंड भर में विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ प्रखंड कालियाचक-3 प्रखंड में
तृणमूल कांग्रेस की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वैष्णवनगर पार्टी कार्यालय, श्मशान बाजार सहित ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके के साथ ही स्थानीय लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया ।समारोह में कालियाचक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य दुर्गेश चंद्र सरकार, अशराफुल विश्वास सहित तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय सदस्य शामिल रहे।
राजेश कुमार जैन
संवाददाता: मालदा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কলকাতা

আপনার জন্য নির্বাচিত

দরদী জনবিজ্ঞান সাধক সোমশংকর সিংহ না ফেরার দেশে

Dakshin Dinajpur News:শীতের হিমেল হাওয়া বাড়তেই গরম পোশাকের দোকানে যথেষ্ট ভিড়

পথদুর্ঘটনায় মৃত এক ব্যবসায়ী::

ফের বড়সড়ো সাফল্য সামশেরগঞ্জ থানার পুলিশের

কর্মবিরতি প্রত্যাহার করলেও দাবি আদায়ে আমরণ অনশনের হুমকি জুনিয়র ডাক্তারদের

বিভিন্ন অনুষ্ঠানের মধ্য দিয়ে মনীষী পঞ্চানন বর্মার ১৬০ তম জন্মজয়ন্তী পালিত হল

না ফেরার দেশে চলে গেলেন মালদার বিশিষ্ট নৃত্যশিল্পী ও প্রশিক্ষক কোরিওগ্রাফার পান্নালাল দাশগুপ্ত

মালদা জেলা জুড়ে  পালিত হলো দেশের ৭৫ তম স্বাধীনতা দিবস উদযাপন

রেলের ঘোষণা ! এখন থেকে ফের আগের মত ১০ টাকায় মিলবে প্ল্যাটফর্ম টিকিট

বিধ্বংসী অগ্নিকান্ডে ভস্মীভূত এক পরিবারের সর্বস্ব।।