Sunday , 30 January 2022 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

स्वच्छता अभियान के तहत अतिक्रमण व अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का डंड़ा

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
January 30, 2022 6:43 pm

live aap news :मालदा चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कम अवैध दुकानों का अतिक्रमण ज्यादा और तो और गंदगी का अंबार।बताते चलें कि सरकारी अस्पताल की दीवार को बिना इजाजत और अस्पताल प्रशासन के मना किए जाने के वाबजूद काटकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध ढंग से दुकानें,स्टार आदि का निर्माण कर लिया गया है।इतना ही नहीं अवैध ढंग से संचालित दुकानदारों ने स्वच्छता को नजरंदाज करते हुए गंदगी अस्पताल परिसर में फैली अवैध दुकानें गंदगी फैलाएं हुए हैं बल्कि जल निकासी नाले को कचरा से भर दिया गया परिणामस्वरूप नाली का पानी दुर्गंध पैदा कर रहा है। अपितु कोरोना काल में गंदगी के फैलने से कीड़े होने पर डेंगू, मलेरिया आदि भयानक रोग होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सकते में आ गया और अंत में जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध दुकानों को अस्पताल परिसर से बेदखल कर दिया गया। आज मालदा के चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के परिसर से सभी अवैध दुकानों को हटाया गया। वहीं दुकानें खाली होने से छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खुलने के बाद से ही अस्पताल परिसर और फुटपाथ में कुकुरमुत्ते की तरह दुकानें सज गई। व्यवसायियों का एक वर्ग अस्पताल के सामने सरकारी दीवार काट कर अस्थाई मकान बना कर धंधा कर बैठे हैं। इससे अस्पताल का स्वस्थ वातावरण बाधित हो रहा है। बचे हुए खाने से लेकर कूड़ेदान तक अस्पताल के सामने ढेर सारा कूड़ा पड़ा नजर आता है। हाल ही में दो दिन पहले मालदा जिलाधिकारी ने अस्पताल का दौरा कर चिंता व्यक्त की थी।तभी जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सात दिन के भीतर अस्थाई दुकान व अतिक्रमण को अस्पताल परिसर से हटाने का निर्देश दिया। छोटे व्यापारियों ने आज सुबह से स्वत: अपनी दुकानों को हटा दिया। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि यह दुकान उनकी आमदनी का जरिया है। अगर ये दुकान नहीं करेंगे तो बिना खाएं भूख स मर जाएंगे।
हालांकि, चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कुमारेश घोष ने बताया कि जिला प्रशासन ने अस्पताल का दौरा कर अनुमंडल पदाधिकारी को अस्पताल से अवैध दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है।आज छोटे व्यापारी निर्देशानुसार अपनी दुकानें हटा रहे हैं। अस्पताल परिसर को हर समय साफ सुथरा रखने का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
राजेश कुमार जैन
संवाददाता: मालदा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - মালদা

আপনার জন্য নির্বাচিত

পূর্ব বর্ধমানের লটারি ব্যবসায়ী গুলিবিদ্ধ হওয়ার ঘটনায় গ্রেপ্তার ৪।

আবৃত্তি শিক্ষা ও চর্চা কেন্দ্রের স্বাধীনতা দিবস ও কবি সুকান্ত ভট্টাচার্যের জন্মজয়ন্তী পালন

হবিবপুর ব্লকের পারুলিয়া গ্রামে পুরনো রীতি মেনেই হয়ে আসছে লক্ষীনারায়ণ পূজা

Malda news:বামন গোলার পাকুয়াহাটে জেলা পুলিশের সেফ ড্রাইভ সেভ লাইফ কর্মসূচি

প্রশাসনের নির্দেশ সত্ত্বেও সুরক্ষাবিহীন নৌকাযাত্রায় যাত্রীরা।

‘মা’ ছবির প্রচারে দক্ষিণেশ্বরে কাজল 

মালদায় ইসকনের রথ যাত্রার প্রস্তুতি চলছে জোর কদমে

পশু হত্যা ও মাংস ভক্ষণ নিয়ে বেদে যা বলা হয়েছে। ?

উত্তর দিনাজপুরের রায়গঞ্জে ভয়াবহ আগুনে পুড়ে ছাই তিনটি বাড়ি নিঃস্ব ঐ পরিবারগুলি।।

১৫ বছর ধরে নিখোঁজ মায়ের খবর না পেয়ে কুশপুতুল বানিয়ে সৎকার করা হল।