Thursday , 23 December 2021 |
  1. Delete-31-10-24
  2. উপাসনা এবং ধর্ম
  3. কলকাতা
  4. কৃষি ও ফুল বাগান
  5. খেলা
  6. গ্রহ শান্তি
  7. চলো যাই
  8. জানা অজানা
  9. দেশ
  10. পড়াশোনা
  11. পথ চলতি
  12. পেশা প্রস্তুতি
  13. প্রযুক্তি ও বিজ্ঞান
  14. ফ্যাশান
  15. বিজ্ঞাপন

फेनसिडिल कफ सीरप की तस्करी करने वाले तस्करों के मंसूबों पर पानी बीएसएफ ने पानी फेर दिया

প্রতিবেদক
Sankar Chakraboty,Admin
December 23, 2021 12:06 am

सीमा पर शुन्य तस्करी अभियान ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ फेनसिडिल कफ सीरप की तस्करी करने वाले तस्करों के मंसूबों पर पानी बीएसएफ ने पानी फेर दिया है।इससे बौखलाए तस्करों ने नौवदा बीओपी 70वीं बटालियन के इलाकें में पुनः तस्करी करने के ख्याल से एकजुट होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे थे।तस्करी करने का मौका न मिलते देख तस्करों ने बीएसएफ के जवान को घेर लिया और धक्का मुक्की,गाली ग्लौज करने के बाद हाथापाई करने लगे। जवान को जीवन पर आफत देख जवान ने जवाबी कार्रवाई की। भीड़ को तितर-बितर करने के उद्देश्य से जवान ने फायरिंग की।भीड़ में शामिल बांग्लादेशी तस्कर को गोली लग गई।और बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई।
घटना मंगलवार देर रात मालदा वैष्णवनगर के चौकी नौवादा इलाके की है।मृतक की पहचान बांग्लादेशी इब्राहिम के रूप में हुई है। साथ ही साथ ज्ञात हुआ है कि तस्कर बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज जिले के शिबगंज थाना क्षेत्र के धुलीपारा गांव का निवासी है। बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार 70वीं बटालियन के ऑन-ड्यूटी कर्मियों को उस समय संदेह हुआ जब आज दोपहर अंतरराष्ट्रीय कंटीले तार के पास भारतीय क्षेत्र में बैग के साथ 15 से 20 लोगों को सशस्त्र समूह में घूमते देखा। जब जवानों ने समूह को सीमा की ओर बढ़ने से रोका तो तस्करों ने तलवारों और ईंटों से जवान पर हमला कर दिया और जवान को घेर लिया। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग की जिसमें एक बांग्लादेशी तस्कर अल्लाह को प्यारा हो गया।
पता चला है कि तस्करों का समूह भारत सीमा पार अवैध मादक पदार्थ फेन्सिडिल की तस्करी करने कराने के लिए बांग्लादेश में एकत्र हुआ था।कथित तौर पर तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए होंगे। बीएसएफ जवानों की गश्ती से एकत्र हुए तस्करों को तस्करी करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। आग्नेयास्त्र से लैस तस्करों ने जवान को मुठभेड़ में जान से मारने के मंसूबे से हमला कर दिया।जान बचाने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जवान ने मौके पर फायरिंग की जिसमें एक बांग्लादेशी तस्कर घायल हो गया और अन्य तस्कर फरार हो गए। बीएसएफ ने मौके से एक मोबाइल फोन, दो हंसुया,छड़ ठंडा, तलवार,झोरनीके साथ करीब दो सौ बोतल फेन्सिडील कफ सीरप बरामद किया है। घायल तस्कर को मालदा मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखवाया गया है।तस्करी में संलिप्त अपराधी को लेकर बीएसएफ ने पहले ही बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) में शिकायत दर्ज करा चुकी है।
राजेश कुमार जैन
संवाददाता: मालदा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

সর্বশেষ - কলকাতা

আপনার জন্য নির্বাচিত

ফের শাসকদলের প্রতি পক্ষপাতিত্বের অভিযোগে তিন পুলিশ আধিকারিককে অপসারণ নির্বাচন কমিশনের

Siliguri news:ফের বড়সড় দুর্ঘটনার কবলে তিনটি গাড়ি

উত্তরবঙ্গবাসীদের জন্য সুখবর, যাত্রী ভিড় সামলাবার জন্য তিনটি ট্রেনের দুটি করে বগি বৃদ্ধি করা হল

চিয়াবীজ – মানব দেহের মহৌষধ

সুকন্যার সম্পত্তি কি ভাবে বাড়ে ? কোন সাল থেকে টাকায় ফুলে ওঠে সুকন্যা ?

ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনার পরিবর্তন

বৃহস্পতিবার সন্ধ্যায় উদ্বোধন হলো সামসেরগঞ্জ থানা পাড়া কালীপুজো কমিটির পুজো মন্ডপ

মুর্শিদাবাদে বড়সড় দুর্ঘটনা থেকে রক্ষা পেল মালগাড়ি ! মালগাড়ির বগি থেকে বিচ্ছিন্ন হয়ে গেল ইঞ্জিন

মাজুলি দ্বীপ – বিশ্বের বৃহত্তম ব-দ্বীপ

রেল লাইনের ধার থেকে এক ব্যক্তির ছিন্নভিন্ন মৃতদেহ উদ্ধার কে কেন্দ্র করে এলাকায় ব্যাপক চাঞ্চল্য